सीकर में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के बागी नेता घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : amar ujala
राजस्थान में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा विधायक ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में विधानसभा की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पार्टी के नाम की घोषणा अगले साल मकर संक्रांति के दिन होगी।
तिवाड़ी ने आज सीकर के रामलीला मैदान में आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा कि मकर संक्रांति को प्रदेश में एक नई राजनीतिक शक्ति का उदय होगा। उनकी नई पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। तिवाड़ी ने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में सामंतवादी तानाशाही सरकार के भ्रष्टाचार व अराजकता से त्रस्त है। आपातकाल जैसे हालात प्रदेश में बन गए है। तिवाड़ी ने कहा कि वंचित वर्ग के आरक्षण के बिल को पिछले 4 सालों से सरकार दबा कर बैठी है जिसे विधानसभा में पास भी कर दिया गया, लेकिन कोई आगे कार्यवाही नहीं की जा रही।