फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा भड़काने वालों की तलाश में दबिश, भाजपा नेता गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के पैतृक गांव सांवराद में राजपूत समाज की ओर से आयोजित हुंकार रैली में भड़काउ भाषण देकर हिंसा भड़काने वाले राजपूत नेताओं की धरपकड़ पुलिस ने शुरू कर दी है। इस आरोप में आज जयपुर में भाजपा के एक नेता को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता दुर्गसिंह चौहान को नागौर पुलिस ने आज जयपुर के सोड़ाला थाना इलाके में दबिश देकर गिरफ्तार किया। चौहान को पुलिस ने उसके घर से थोड़ी दूरी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दुर्ग सिंह चौहान ने खींवसर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 

गौरतलब है कि आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 12 जुलाई को आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में हुंकार रैली आयोजित की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजपूत नेताओं ने भड़काउ भाषण दिए। पुलिस का कहना है कि इससे वहां माहौल बिगड़ा और भीड़ उपद्रवी हो गई। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 17 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें पांच हजार मामले रेल सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का रेलवे ने दर्ज किए हैं। हिंसा भड़काने के  आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रदेशभर में दबिश दे रही है। सोड़ाला के साथ-साथ आज जयपुर में श्रीराजपूत सभा भवन में भी दबिश दी गई थी। यहां प्रमुख राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेडी के छिपे होने की सूचना थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें