यंग फैशन डिजाइनर्स से रुबरु होते इमाम सिद्दिकी
- फोटो : amar ujala
बिग बॉस फेम फैशन डिजाइनर इमाम सिद्दिकी ब्रहस्पतिवार को गुलाबीनगरी जयपुर के फैशन स्टूडेंट्स से रुबरु हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि कब,कौन और कैसे कोई स्टूडेंट्स अपना प्रभाव समाज पर डाल सकता है।
आईएनआईएफडी की ओर से शुरू किए गए ‘स्मार्टर सिटीजन बिफोर स्मार्टर सिटी‘ अभियान के तहत कमला पोद्दार समूह की इकाई जयपुर के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) में आयोजित किए फैशन एंड स्टाइल सेशन में इमाम सिद्दिकी ने स्टूडेंट्स से चर्चा की। उन्होंने फैशन, स्टाइलिंग, ग्रुमिंग, अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों को फैशन और स्टाइल के नवीनतम रुझान के बारे में कुछ टिप्स भी दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने आईएनआईएफडी, जयपुर की फैकल्टी तथा पोद्दार ग्रुप को लंदन फैशन वीक में लगातार दो सत्रों तक यहां के विद्यार्थियों के संग्रह को अन्य अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर्स के साथ फैशन स्कॉट में प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने एक बार फिर आईएनआईएफडी जयपुर के विद्यार्थियों की इस बात के लिए प्रशंसा की कि वे सितम्बर, 2017 में होने वाले तीसरे सत्र में भी रैंप पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने जा रहे है। उन्होंने ‘स्टाइल एंड लुक ऑफ द डे‘ में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
इस मौके पर कमला पोद्दार ग्रुप की चेयरपर्सन एवं आईएनआईएफडी की डायरेक्टर कमला पोद्दार ने कहा ‘‘कमला पोद्दार समूह का दृष्टिकोण छात्रों को इस प्रकार के वर्कशॉप आयोजित कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, और डिजाइन के क्षेत्र में उनकी सफलता के लक्ष्य पूरा करता है।