फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए 9 मोर

Thu, 01 Jun 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृत मोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टोंक के टोडायराहसिंह उपखंड में एक साथ 9 मोरों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। इस संख्या में राष्ट्रीय पक्षी  मोर के मृत मिलने से एक बार फिर वन विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टोडारायसिंह के भासू गांव में खलानी नाड़ी के पास बने बाड़ों व खेतों में ब्रहस्पतिवार सवेरे जब ग्रामीण जानवरों को चारा पानी देने गए तो उन्हें वहां कई मोर तड़पते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं गांव के युवकों ने मिलकर तड़पते 4 मोरों को टोडारायसिंह अस्पताल पहुंचाया जहां समय पर इलाज मिलने के चलते उन्हें बचा लिया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को 9 मोर मृत मिले जिनमें 6 मादा और तीन नर शामिल थे।

वन विभाग की टीम ने मृत मोरों के सैंपल उठा लिए हैं और उनके खून की जांच कराने के लिए लैब में भिजवा दिया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शिकारियों द्वारा मोरों को मारने के लिए जहरीले बीज या दाना डाले गए थे जिन्हें खाकर इन मोरों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें