फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: अब एक दिसंबर को नहीं होगा भारत 'बंद'

Sun, 19 Nov 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padmavati ban
विज्ञापन
एक दिसंबर को भारत बंद नहीं होगा। फिल्म पद्मावती के रिलीज होने के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से एक दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन



श्रीराजपूत करणी सेना समेत विभिन्न राजपूत संगठनों ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ एक दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। इन संस्थाओं का आरोप है कि इस फिल्म में रानी पद्मावती को लेकर आपत्तिजनक तथ्य बताए। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के जरिये रानी पद्मावती और देश के गौरव के साथ मजाक किया है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके चलते राजस्थान समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजपूत महिलाओं ने भी इसका जमकर विरोध किया है और इसके खिलाफ संघर्ष की घोषणा की है। 
 
विज्ञापन

इस वजह से स्थगित हुआ है भारत बंद

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी
पद्मावती फिल्म की रिलीज डेट एक दिसंबर थी। इसे देखते हुए श्रीराजपूत करणी सेना समेत विभिन्न संगठनों ने एक दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। 

ताजा घटनाक्रम के अनुसार, यह फिल्म अब एक दिसंबर को रिलीज नहीं हो पाएगी। ऐसे में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने बताया कि फिल्म रिलीज की तारीख के बाद भारत बंद की नई तारीख तय होगी। आंदोलन की अगली रणनीति के बारे में करणी सेना कल अपनी घोषणा करेगी। उन्होंने सरकार से इस फिल्म के प्रदर्शन को पूरी तरह प्रति​बंधित करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें