प्रशासन की अव्यवस्थाओं ने एकबार फिर से शर्मसार करते हुए विदेशी मेहमानों के सामने देश का सिर नीचा किया है। गुलाबीनगरी जयपुर में प्रशासन की लापरवाही के कारण एक विदेशी मेहमान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
राजधानी जयपुर के परकोटे में स्थित चौड़ा रास्ता पर शनिवार को सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडो की लड़ाई के बीच एक विदेशी पर्यटक आ गया जिसके बाद सांड ने उस पर हमला कर जिसके बाद उसकी देर रात अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अर्जेंटीना निवासी 29 वर्षीय जपन लैंप अपनी बहन के साथ परकोटे में घूम रहा था कि तभी चौड़ा रास्ता बाजार से गुजरते समय दो सांड आपस में लड़ रहे थे कि तभी एक सांड ने विदेशी पर्यटक को पेट में सींग मार दिया जिससे वो अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
घटना के बाद विदेशी मेहमान को तुरंत ही पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे सवाई मानसिंह अस्पताल रैफर कर दिया और देर रात उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों के अनुसार पर्यटक को सिर,गर्दन और पेट में काफी चोटें आई थी और मुख्य अस्पताल लाए जाने के 15 मिनट के भीतर ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।