फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में घुसे भालू ने सरपंच को किया घायल

Fri, 19 May 2017 11:03 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शहर में घुसा भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवाईमाधोपुर जिला स्थित रणथम्भौर नेशनल पार्क के नजदीक खेरदा की मोती नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे भालू आ गया। भालू को देखने के लिए आस-पास भीड़ इकट्ठी हो गई। भालू ने राह चलते भारजा नदी सरपंच रामोतार राणा व एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व पुलिस अधिकारियों ने भालू को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान भालू रमेश पहाड़िया के मकान में जा घुसा, वहां वन विभाग की टीम ने इसे ट्रांकुलाईज करने के लिए इंजेक्शन लगाया, लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ और मकान की दीवार फांदकर झाड़ियों में होकर पावर हॉउस में घुस गया। इसके बाद वहां से आरामशीन में जा घुसा। भालू को बेहोश करने के लिए हाई डोज तीन इंजेक्शन लगाए तब जाकर बेहोश हुआ। इस बीच तमाशबीनों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद भालू पकड़ा गया। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर रणथंभौर बाघ परियोजना की वन क्षेत्र में छोड़ दिया। भालू के हमले में बाहर जल्दी सरपंच रामअवतार राणा एक महिला घायल हो गई इस दौरान भालू ने युवक पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह बाल बाल बच गया
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें