फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों हजारों लोगों की सांस अटका रहा है यह सफेद कण...

Fri, 19 May 2017 10:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विरोध करते लोग।
विज्ञापन
जैसलमेर जिले के आठ से अधिक गांव ऐसे है जहां रहने वाले हजारों लोगों की सांसे सफेद कण की वजह से अटकी हुई है। दरअसल जिले के रामगढ कस्बे के समीप लाईम स्टोन की खदानों में खनन के दौरान हो रहे प्रदूषण से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


खदानों में खनन के दौरान उड़ने वाले महीन सफेद पाउडर की रोकथाम के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिसका सर्वाधिक प्रभाव जोगा गांव में देखने को मिल रहा है। इस प्रदूषण से जोगा गांव सबसे अधिक प्रभावित है। प्रदूषण को लेकर जोगा गांव के ग्रामीणों ने खनन कर रहे क्रेशर के आगे विरोध प्रदर्शन किया। पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा यह महीन पाऊडर कई बीमारियों का कारण बन रहा है। यह महीन पाऊडर हवा के साथ दूर दूर तक फैल जाता है और चारागाह में उगी घास पर जम जाता है। जब उस घास का सेवन पशु करते हैं तो घास के साथ पाऊडर भी पशुओं के पेट में चला जाता है जो जानलेवा साबित होता है।

इस वजह से सैंकड़ों पशु काल कलवित हो चुके हैं। इस खतरनाक पाऊडर से लाईम स्टोन क्षेत्र के निकट बसा जोगा गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं और अब नवलसिंह का गांव, रामगढ़, रायधन भील की ढ़ाणी, राघवा, सेऊवा, रायमला, आदि इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में पड़े लाईम स्टोन के अथाह भण्डार को देखते हुए स्थानीय लोगों को इस खतरनाक पाऊडर से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। इसकी रोकथाम करने को लेकर कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लाईम स्टोन की खदानों का समय समय पर निरिक्षण भी होता रहता है लेकिन उसमें महज खानापूर्ति ही नजर आती है। ग्रामीणों ने राहत दिलाने के उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें