कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और गुजरात चुनाव में मुख्य रणनीतिकार रहे कद्दावर नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एक सवाल उठाया है। पत्र में पूछा है कि वे बाड़मेर रिफाइनरी का दुबारा शिलान्यास क्यों कर रहे हैं, जबकि यूपीए सरकार में इसका शिलान्यास पहले ही हो चुका है।
राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने रिफाइनरी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बाड़मेर रिफाइनरी के दोबारा शिलान्यास को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए पत्रकारों से कहा कि जब तत्कालीन मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का शिलान्यास हो चुका है तो फिर दोबारा इसे कराने की क्या जरुरत है।
गौरतलब है राजस्थान में 29 जनवरी को दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं। उनका आरोप है कि बाड़मेर रिफाइनरी का प्रधानमंत्री से दुबारा शिलान्यास करवाकर भाजपा चुनावी फायदा लेना चाहती है।