फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का सवाल, सोनिया गांधी के बाद मोदी से रिफाइनरी का दोबारा शिलान्यास क्यों?

Fri, 29 Dec 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
2013 में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रिफाइनरी का शिलान्यास करते हुए - फोटो : File
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जनवरी को राजस्थान की यात्रा पर आएंगे। उनकी इस यात्रा को लेकर राजस्थान में राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास पीएम मोदी से करवाने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सीधा निशाना साधा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए सीएम राजे के सामने सवाल उठाया है कि जिस रिफाइनरी का शिलान्यास सोनिया गांधी वर्ष 2013 में कर चुकी हैं उसका दोबारा शिलान्यास करवाए जाने का क्या तुक है?  उन्होंने कहा कि इस रिफाइरी का शिलान्यास कांग्रेस शासन के दौरान चार साल पहले ही हो चुका है। वसुंधरा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को चार साल तक डिले किया, यह दुर्भायपूर्ण है। 

गौरतलब है कि अब राज्य सरकार ने अलग से उपक्रम बनाकर पुन: इसका शिलान्यास पीएम मोदी से कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पीएम मोदी 14 जनवरी को पचपदरा आएंगे। इस सिलसिले में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भी बैठक हुई। जिसमें सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता के दौरान पीएम के दौरे पर भी सवाल

ashok gehlot
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम से करीब 43 हजार करोड़ की लगात से बनने वाली यह रिफाइनरी अभी तक राजनीतिक पैंतरेबाजी का शिकार रही है।

राजस्थान में अलवर और अजमेर ​लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। इन तीनों सीटों पर 29 जनवरी को उपचुनाव होंगे। ऐसे में अजमेर, अलवर और मांडलगढ़ में आचार संहिता लागू है। 

गहलोत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा है कि प्रदेश में उपचुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे से उपचुनाव क्षेत्र समेत पूरा प्रदेश प्रभावित होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें