फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार: दो साल के एक साथ मिलेंगे

Mon, 15 May 2017 06:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए राजस्थान सरकार की ओर से दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आवेदन मांगें गए है। पिछले वर्ष यह सम्मान नहीं दिया गया था। ऐसे में इस वर्ष 2016 और 2017 के लिए आवेदन मांगें गए है। 
विज्ञापन

 
अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (ईजीएस) मोहन लाल मीणा ने बताया कि वन विकास एवं वन्य जीव सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा एवं प्रबन्ध समिति, पंचायत ग्राम स्तरीय संस्थाओं को एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, वन विकास, संरक्षण एवं वन सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र एवं वन्य जीव संरक्षण एवं सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा । 

पुरस्कारों की पात्रता के संबध में विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन पत्र वन विभाग की वेबसाईट  http://forest.rajasthan.gov.in/content/raj/forest/en/forest_department/news/_-_-_.html से डाउनलोड किए जा सकते हैं। ये जानकारी एवं आवेदन संबधित जिले के प्रादेशिक उप वन संरक्षक के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किए जा सकते हैं । वर्ष 2016 एवं 2017 के उक्त पुरस्कारों के नामांकन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र संस्थाओं आवेदकों को सम्बधित जिले के प्रादेशिक उप वनसंरक्षक के कार्यालय में 30 जून, 2017 तक प्रस्तुत करने होगें । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें