जोधपुर के भंवरी देवी हत्याकांड में गवाही देने के लिए अमेरिका की फेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की डीएनए एक्सपर्ट अंबरडीकार बृहस्पतिवार को अदालत में नहीं पहुंची। अदालत ने अंबरडीकार के नाम सम्मन जारी कर 6 जुलाई को बुलाया है।
जानकारी के अनुसार अंबरडीकार के अदालत नहीं पहुचने के कारण भंवरी देवी हत्याकांड की सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 3 से 6 जुलाई लगातार नियमित सुनवाई की जाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई की एक्सपर्ट भंवरी देवी हत्याकांड में भारतीय जांच एजेंसियों को नहर में मिली हड्डियों के नमूनो पर आधारित डीएनए रिपोर्ट को अदालत में पेश करेंगी।
एफबीआई की डीएनए रिपोर्ट अदालत में पेश होने के बाद खुलासा होगा कि ये अवशेष भंवरी देवी के हैं या नहीं। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई के दौरान अंबरडीकार आरोपी महिपाल मदेरणा और मलखान के सिंह के वकीलों के सवालों के जवाब भी देंगी।