फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमेर फोर्ट में नहीं होगी हाथी सवारी, नाइट टूरिज्म भी रहेगा बंद, जानिए क्यों

Fri, 15 Sep 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आमेर फोर्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध आमेर फोर्ट में घूमने आने वाले पर्यटक हाथी की सवारी का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे। इसके अलावा नाइट टूरिज्म भी बंद रहेगा।
विज्ञापन


जी हां, नवरात्र पूजा के दौरान आमेर फोर्ट में हाथी सवारी और नाइट ट्यूरिज्म को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। अब पर्यटक एक अक्टूबर से हाथी सवारी और नाइट ट्यूरिज्म का लुत्फ उठा सकेंगे।जानकारी के अनुसार नवरात्र के दौरान 20 से 30 सितंबर तक शिलामाता मंदिर, जलेब चौक में हाथी सवारी पर प्रतिबंध रहेगा।

नवरात्र पूरे होने के बाद 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2018 तक प्रति हाथी 5-5 राउंड सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक होंगे। शाम की पारी में अपराह्न 3:30 से शाम 5 बजे तक राउंड होंगे। नाइट ट्यूरिज्म को भी बंद रखा जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2018 तक शाम 6:30 से 9 बजे तक नाइट ट्यूरिज्म होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, वर्ल्ड ट्यूरिज्म डे के खास मौके पर आमेर फोर्ट व महल में घूमने आने वाले पर्यटकों को भी पर्यटन विभाग ने एक अच्छी सौगात दी है। टूरिज्म डे के मौके पर 27 सितंबर को आमेर में पर्यटकों की एंट्री निशुल्क रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें