फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 15 दिन बाद चोर माल सहित गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2017 11:50 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर पुलिस की गिरफ्त में चोरी की वारदात करने वाला बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी के माल समेत एक चोर को गिरफ्तार किया है। इस चोर ने 15 दिन पहले चोरी की थी। 
विज्ञापन


मामला अलवर जिले का है। जिले के बड़ौदा मेव थानाधिकारी मोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के दिशा निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने गांव इमलाली में 15 दिन पहले हुई चोरी के आरोपी के संबंध में सूचना दी। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने चरणसिंह निवासी इमलाली को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। इस पर आरोप है कि उसने गांव के ही रूडाराम के मकान में 15 दिन पहले चोरी की थी। इसने देर रात रूडाराम के घर में घुसकर वहां रखा बक्सा चुरा लिया था। इसमें एक सोने का मंगलसूत्र व,एक सोने के ताबीज, दो सोने की नोज पिन, एक सोने का कांटा , एक जोड़ी पाजेब चांदी की, एक अंगूठी चांदी की ,एक जोड़ी सांठ चांदी की , दो माला चांदी की, एक जोड़ी तोड़िया चांदी के, 24 नग चुटकी चांदी की, एक नथ सोने की थी। ये सभी आरोपी के पास से बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें