रेप मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान के पंजाब से लगती सीमा पर स्थित श्रीगंगानगर में भी उनके समर्थक उग्र हो गए।
समर्थकों ने यहां एक बिजली घर और एक वाहन को आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार, यौन शोषण के मामले में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद श्रीगंगानगर में डेरा सच्चा सौदा के समर्थक समूहों में सड़कों पर उतर आए।
इनमें से एक समूह ने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के सिटी तृतीय के आॅफिस को आग के हवाले कर दिया। इससे यह कम्प्युटर, फर्नीचर आदि जलकर खाक हो गए। इसके बाद ये लोग एक अन्य आॅफिस में खड़ी एईएन की गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। डेरा समर्थकों ने यहां पुरानी आबादी स्थित रोजगार कार्यालय में भी आग लगा दी।