हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में आज फिल्म अदाकारा दीपाली शाह ने हाजिरी दी। शाह ने ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट चूमी और पवित्र मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश किए।
ख्वाजा साहब की दरगाह में यूं तो कई बाॅलीवुड की हस्तियां आती हैं, लेकिन आज उभरती अदाकारा दीपाली शाह पहुंची। दीपाली ने ख्वाजा साहब की मजार पर चादर और फूल पेश कर उन्हें अब तक मिली कामयाबी के लिए शुकराना जताया। साथ ही, आने वाले दिनों में उनकी एक फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है उसमें अच्छा परफॉरमेंस देने की दुआ मांगी है। शाह ने बताया कि वह अब तक हिन्दी सिनेमा के साथ ही कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी है। दरगाह के खादिम सैय्यद अबु तालिब ने दीपाली शाह को जियारत करवाई और दरगाह का तबर्रुख देकर दुपट्टा ओढ़ाया।