फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासुदेव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुजरात में दबोचा, अब रिमांड पर उगलेगा सच

Fri, 20 Oct 2017 04:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वासुदेव इसरानी, जिसकी हत्या कर दी गई थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में एक के बाद एक हो रही फायरिंग की घटनाओं पर शायद अब लगाम लग सकेगी। साथ ही, पुलिस ने वासुदेव हत्याकांड की गुत्थी भी सुलझा ली है।
विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर के नामी व्यापारी वासुदेव सिंधी के हत्याकांड ने प्रदेश की पुलिस सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए थे। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी अजीत सिंह शेखावत ने मामले की जांच एसओजी को सौंपी थी। इसी दौरान पुलिस हत्याकांड और फायरिंग में मुख्य आरोपी हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट को तलाश रही थी। पुलिस ने राजस्थान के आसपास के राज्यों में भी इसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तभी पुलिस को हीरा के गुजरात के गांधी नगर में छिपा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने बड़ी सतर्कता से काम को अंजाम देते हुए यहां एक मकान पर टीम बनाकर छापा मारा और हीरा जाट के साथ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल को भी दबोच लिया। अब पुलिस दोनों का साथ लेकर जोधपुर पहुंची है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से और भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हीरा जाट पर वासुदेव हत्याकांड में शामिल होने सहित फायरिंग की छह घटनाओं का आरोप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें