हादसा का शिकार हुई जयपुर जा रही बस
- फोटो : amar ujala
जयपुर-कोटा हाईवे पर बीती रात एक बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। अचानक अनियंत्रित होने से बस में सवार यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया। हादसे में कुछ लोग मामूली जख्मी हुए हैं।
घटना राजस्थान के टोंक जिले में निवाई के मूंडिया के समीप हुई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस तथा सदर व निवाई पुलिस थाने का दल मौके पर पहुंचा। एएसआई बिरधीचंद ने बताया कि शनिवार देर रात नाकाबंदी में जाप्ते के साथ तैनात थे। इसी दौरान करीब साढे तीन बजे सूचना मिली कि हाईवे पर मूंडिया से पहले एक ढाबे के समीप बस पलट गई है। नीचे उतरकर पलट गई है।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे दल ने सभी घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इसी दौरान एम्बुलेंस कर्मियों ने चोटिल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। बस मध्यप्रदेश के श्योपुर से जयपुर जा रही थी। यह हाईवे पर ढाबे के समीप घने कोहरे में असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गई थी। इससे बस में सवार यात्रियों के मामूली चोटें आई किसी यात्री के गंभीर चोट नहीं आई। दूसरी बस से सभी लोगों जयपुर भेज दिया गया।