फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 52 आईएएस अफसरों के तबादले, सूची में विवादों से घिरे अलवर कलेेक्टर का नाम नहीं, राजन विशाल बनें जयपुर कलेक्टर

Sun, 16 Jan 2022 10:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चौंकानी वाली बात यह रही कि अलवर जिला कलेक्टर नंनुमल पहाड़िया का तबादला नहीं किया गया। अलवर में नाबालिग मूक बधिर बच्ची से दुष्कर्म मामले की जांच को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। कलेक्टर पर छात्राओं को धमकाने के भी आरोप भाजपा ने लगाए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने रविवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके तहत जयपुर और जोधपुर सहित 22 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। 52 आईएएस अफसरों के तबादलों का आदेश जारी कर दिया गया। कार्मिक विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया। हालांकि, चौंकानी वाली बात यह रही कि अलवर जिला कलेक्टर नंनुमल पहाड़िया का तबादला नहीं किया गया। अलवर में नाबालिग मूक बधिर बच्ची से दुष्कर्म मामले की जांच को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। कलेक्टर पर छात्राओं को धमकाने के भी आरोप भाजपा ने लगाए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव राजन विशाल का तबादला जयपुर कलेक्टर के पद पर किया गया है, जबकि जयपुर जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा का तबादला श्रम विभाग के कमिश्नर पद पर किया गया है। पाली के जिला कलेक्टर अंशदीप को अजमेर का जिला कलेक्टर बनाया गया है। लक्ष्मण सिंह कुड़ी को झुंझुनूं कलेक्टर और राजेन्द्र सिंह शेखावत को करौली कलेक्टर बनाया गया है। 

भगवती प्रसाद कलाल को सिरोही से हटाकर बीकानेर का जिला कलेक्टर बना दिया गया है। ताराचंद मीणा को उदयपुर, हरिमोहन मीणा को कोटा, नरेन्द्र गुप्ता को बारां, रूक्मणि रियार को श्रीगंगानगर, सिद्धार्थ सिहाग को चूरू, हिमांशु गुप्ता को जोधपुर, नमित मेहता को पाली कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन

आलोक रंजन को भरतपुर, अरविन्द कुमार पोसवाल को नागौर, शुभम चौधरी को डूंगरपुर, सुरेश कुमार ओला को सवाईमाधोपुर, कमर उल जमान चौधरी को दौसा, डॉ. भंवर लाल को सिरोही, आशीष मोदी को भीलवाड़ा, पीयूष सामरिया को चित्तौड़गढ़, नीलाभ सक्सेना को राजसमंद और डॉ. प्रतिभा सिंह को जैसलमेर जिला कलेक्टर पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा आबकारी आयुक्त जोगाराम का तबादला स्वायत्त शासन विभाग में सचिव के पद पर किया गया है। उदयपुर कलेक्टर चेतन देवड़ा को आबकारी आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है।  अखिल अरोड़ा को वित्त, आबकारी और टैक्सेशन के अलावा सूचना-जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। नवीन महाजन को राजस्थान कर बोर्ड अध्यक्ष पद के साथ राज्य बनकर संघ के एमडी का चार्ज भी सौंपा गया है। नरेश कुमार ठकराल को वित्त व्यय विभाग के सचिव के साथ ही युवा और खेल मामले विभाग के सचिव का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें