फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15000 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप

Sat, 03 Jun 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
bribe
विज्ञापन
सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम न्याय आपके द्वार में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आने लगी है। बीकानेर में एसीबी ने शनिवार को एक पटवारी को राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का इंद्राज करने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मामला बीकानेर के दियातरा क्षेत्र का है जहां बजरंग विश्नोई नामक परिवादी ने एसीबी को शिकायत  दर्ज कराई थी कि उसके जीजा बालूराम कुमावत की जमीन के एक टुकड़े का नामांतरण करवाने की एवज में उपनिवेशन पटवारी मनीष शर्मा ने 15000 रुपए की मांग की थी। उन्होनें 10,000 रुपए तो मौके पर दे दिए, लेकिन पटवारी ने इसके बाद भी नामांतरण रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया।

पटवारी मनीष शर्मा ने उनसे इस काम के लिए 5000 रुपए की अतिरिक्त राशि मांगी जिसके बाद एसीबी ने अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रजनीश पूनियां के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सतवीर मीणा ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस मामले में एसीबी ने मनीष कुमार और सह आरोपी कमाल खान को रिश्वत की राशि के साथ गडियाला गांव से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत की राशि पटवारी मनीष का साथ देने वाले सह आरोपी कमाल खान के कुर्ते की जेब से प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें