पुलिस पर आम लोगों को परेशान करने का आरोप आमतौर पर लगता ही रहता है। छोटे-छोटे कार्य कराने के ऐवज में पुलिसवाले पैसों की मांग करते हैं यह सुनने को मिलता है। लेकिन बुधवार सुबह ऐसा एक मामला सामने आया जब एक सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया।
मामला राजस्थान के घड़साना का है। जहां के नई मण्डी थाने में तैनात एसआई बच्चन सिंह को एसीबी ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। जानकारी के अनुसार बच्चन सिंह के खिलाफ लंबे समय से एसीबी को रिश्चत मांगने की शिकायतें मिल रही थीं।