फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के डायरेक्टर पर स्टूडेंट ने किया चाकू से हमला और फिर...

Tue, 12 Sep 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कॉलेज के डायरेक्टर हमला करने वाला मृतक छात्र भाविक जैन एवं कॉलेज डायरेक्टर डाॅ. राजशेखर व्यास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईटी में इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र द्वारा अपने ही कॉलेज के डायरेक्टर पर चाकू से हमला करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र ने इतनी तेज वार किया कि डॉरेक्टर के पेट से आंतें तक बाहर आ गईँ। इसके बाद छात्र ने भी झील में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मामला उदयपुर का है जहां टेक्नो एनजेआर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डाॅ. राजशेखर व्यास पर मंगलवार को काॅलेज परिसर में एक छात्र ने जानलेवा हमला कर दिया। छात्र द्वारा चाकू से किए गए हमले में डाॅ. व्यास को कान, गले, पेट और हाथ में चोटें आई। वहीं चाकूबाजी के कुछ घंटे बाद ही हमला करने वाले छात्र ने पिछोला झील में कूद कर आत्महत्या कर ली।

इसके बाद अब पुलिस हमले और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने मे जुटी है। काॅलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। प्रथमदृष्टया यही माना जा रहा है कि छात्र ने आवेश में आकर
विज्ञापन

निदेशक को चाकू मार दिया और बाद में आत्मग्लानि के चलते उसने पिछोला झील में कूद कर जान दे दी। वहीं डाॅ. व्यास को हिरणमगरी स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डॉयरेक्टर आराम से अपने चैम्बर में बैठे थे, नहीं सम्भल पाए

झील से निकाला गया भाविक का शव वहीं अस्पताल में भर्ती कॉलेज निदेशक - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार यह हमला कॉलेज में आईटी ब्रांच में पढ़ने वाले फोर्थ सेमेस्टर के छात्र भाविक जैन ने किया। घटना दोपहर उस समय हुई जब डाॅ. व्यास अपने चेंबर में बैठे हुए थे। तभी फलासिया निवासी कॉलेज छात्र भाविक जैन चैम्बर में आया और उन पर चाकू से हमला कर दिया।

अचानक हुए इस हमले से डाॅ.व्यास संभल नहीं पाए और गंभीर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार डाॅ.व्यास को पेट में गंभीर चोट आई है। चाकू के वार से एबडोमन मेंबरेन फट जाने से उनकी आंते बाहर आ गई और उन्हें कान,गले और हाथ में भी चोटें आई हैं जिसके लिए गीतांजलि हॉस्पिटल में उनका आॅपरेशन किया गया। वहीं चाकूबाजी के कुछ ही समय बाद पिछोला झील किनारे अमराई क्षेत्र में एक शव के पानी में तैरते हुए मिलने की सूचना मिली जिसके बाद शव की शिनाख्तगी के दौरान मालूम चला कि शव डायरेक्टर पर हमला करने वाले छात्र भाविक का है। पुलिस अब इस मामले में आगे जांच करने में जुटी है और हत्या के प्रयास और आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी।   


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें