फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलीजेंस की सक्रियता से धरे रह गए इस पाकिस्तानी के मंसूबे!

Sat, 11 Nov 2017 11:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
spy - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पाक अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आ सकता। इसी का फिर से एक नमूना राजस्थान के कोटा में देखने को मिला है।
विज्ञापन



यहां के सुल्तानपुर कस्बे से सुरक्षा एजेंसिंयों ने एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब्दुल हनीफ पाकिस्तान के काराची का रहने वाला है और बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत आया है। सुरक्षा एजेंसिंयों को शक है कि अब्दुल हनीफ जासूसी के लिए अवैध तरीके से भारत आया हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा है। वह सबसे पहले दिल्ली गया और उसके बाद अजमेर होता हुआ कोटा के सुल्तानपुर कस्बे में पहुंचा था। एजेंसिंयों ने उसे सुल्तानपुर में एक हिस्ट्रीशीटर खालिक हुसैन के घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के यहां रुका था

crime scene
हुसैन के भी कुछ ​रिश्तेदार भी पाकिस्तान में रहते हैं। आरोपी अब्दुल हनीफ बीते छह नवंबर को खालिक हुसैन के यहां आया था। तभी से सुरक्षा एजेंसिंयों की नजर उस पर थी। पाकिस्तानी नागरिक व उसको शरण देने वाले हुसैन के​ खिलाफ सुल्तानपुर थाने में पासपोर्ट अधिनियम व फॉरेन एक्ट प्रकरण  में मामला दर्ज किया गया है।

सुरक्षा एजेंसिंयों ने पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल हनीफ से लंबी पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। अब मामले की आगे की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें