फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां हुआ एक साथ 265 डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज, जानें...

Sat, 11 Nov 2017 11:47 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
अपने अड़ियल रुख के कारण मरीजों के जान से खिलवाड़ कर रहे सरकारी डॉक्टरों को अब जेल भेजने की तैयारी हो रही है। डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्ती बरतना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि राजस्थान में बीते पांच दिनों से सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर हैं और मरनेवाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां राजस्थान के कई जिलों में चिकित्सक नेताओं की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीकानेर में एक साथ 265 हड़ताली डॉक्टरों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया है।

बीकानेर के सदर थाने में दर्ज यह मुकदमा रेस्मा के तहत किया गया है। गिरफ्तारी के डर से कुछ डॉक्टर जरूर काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

भूमिगत हो गए है डॉक्टर

फाइल फोटो।
वहीं गिरफ्तारी के भय से अब हड़ताली डॉक्टरों ने ड्यूटी पर लौटना भी प्रारंभ कर दिया है। कोटा में जब पुलिस दो हड़ताली डॉक्टरों को गिरफ्तार करने पहुंची तब उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन करने का पुलिस को आश्वासन दिया इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।

इससे पूर्व दो दिन से राजस्थान पुलिस की विशेष टीमें लगातार डॉक्टर नेताओं के घरों पर दबिश दे रही है। साथ ही उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें