फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सड़क किनारे फेंक गया 20 क्विंटल लहसुन, लोगों में मची बोरे भरने की होड़

Thu, 22 Jun 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कचरे के ढेर में पड़े 20 क्विंटल गेहूं को बोरे में भरकर ले जाते बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाड़ौती संभाग में लहसुन की बंपर पैदावार के बाद मंडियों में इसके सही दाम नहीं मिलने से किसानों पर क्या गुजर रही है इसकी बानगी यहां देखने को मिल रही है। ताजा मामला कोटा के नेशनल हाईवे 27 से जुड़ा है, जहां एक किसान 20 क्विंटल लहसुन सड़क के किनारे कचरे के ढ़ेर में ही फेंक गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरकार और किसान संगठनों के बीच लहसुन की कीमतों को लेकर बात भले ही बन गई हो, लेकिन किसान अपनी फसल का सही दाम नहीं मिलने से परेशान है। कोटा में एक किसान को लहसुन का सही दाम नहीं मिलने से वह करीब 20 क्विंटल लहसुन सड़क पर फेंक गया।

घटना बुधवार को कोटा के नेशनल हाईवे 27 पर बोरखंडी की है जहां एक किसान ट्रैक्टर ट्राॅली में भरकर 20 क्विंटल लहसुन लाया और कचरे की तरह उसे सड़क किनारे फेंक गया। किसान के जाते ही आसपास की बस्ती के लोग कुछ ही देर में लहसुन को कट्टों में भरकर ले गए। हालांकि अभी यह पता नहीं लगा है कि लहसुन फेंककर जाने वाला किसान कौन है और कहां से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें