फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने की योजना बना रहे थे,पकड़े गए तो खुली इतनी वारदातें

Tue, 12 Sep 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते धरे गए पांचो बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटीएम लूटने की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में इनसे एटीएम लूट और चोरी की और भी वारदातें खुलने की संभावना है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भिवाड़ी थाना इलाके में बीती देर रात गश्त के दौरान भिवाड़ी के घटाल औद्योगिक क्षेत्र में बन्द फैक्ट्री के पास कुछ लोग छिप कर बैठे थें। इनसे पूछताछ में किसी वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई। पुलिस ने हरियाणा निवासी जुबेर, खालिद, आबिद, आमीन व आशिफ को गिरफ्तार कर लिया। 

भिवाड़ी थाने के एएसआई लालसिंह ने बताया कि इनके बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा,सात जिंदा कारतूस,एक लोहे का सरिया व एक लोहे का पाइप और कटर मशीन जप्त की है। इनके पास दो स्विफ्ट डिजायर कार भी जप्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल भिवाड़ी पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। बदमाशों ने अलवर भरतपुर, सहित राजस्थान में कई जिलों, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में दो दर्जन से अधिक चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें