फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेवरा में तीन लोगों की मौत के बाद फैली सनसनी, विशेष अलर्ट पर प्रशासन पुलिस

Tue, 22 Aug 2017 01:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा में आस्था का ज्वार उमड़ रहा है, वहीं अचानक रामदेवरा मेला परिसर में एक ही दिन में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन


बाबा रामदेव मेले का विधिवित आगाज 23 अगस्त से होगा लेकिन मेलाविध से पहले ही बाबा के दरबार में दर्शनार्थियों की मानो बाढ़ सी आई हुई है। वहीं तीन लोगों की मौतों के बाद जिला प्रशासन, पुलिस महकमा सतर्क हो गया है वहीं दर्शनार्थियों में भय व्याप्त है।

थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नोखा चौराहे की ओर जाने वाली रोड पर एक निजी धर्मशाला में एक महिला की तबीयत खराब होने पर वो अचेतावस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


 महिला की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास रही होगी और उसने घाघरा ओढ़नी पहन रखा है। पुलिस को जांच में उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले पहनावे के हिसाब से महिला मध्यप्रदेश की लग रही थी। इस मामले के बाद दो और मामले सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

इस व्यक्ति की मौत के बारे में नहीं चल सकता पता

file photo
इसी तरह रेलवे स्टेशन परिसर पर एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर जीआरपी पुलिस उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जांच में व्यक्ति मृत पाया गया उसकी उम्र 45 वर्ष के करीब है, पतला दुबला दिखने में भिखारी सा लग रहा था उसके पास से भी पहचान संबंधी किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं।

एक अलग घटनाक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवा रहे एक 65 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई उसके परिजनों ने लिखित में पुलिस को दिया कि वह किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते इस पर परिजन व्यक्ति को अपने पैतृक घर जिला टोंक ले गए।

गौरतलब है कि मेलावधि से पूर्व अलग अलग घटनाओं में अब तक मेले के दौरान लावारिस व बीमारी से कुल 9 लोगो की मौत हो गई है। वहीं रामसरोवर तालाब में डूबने से भी 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें