बर्थडे पार्टी में जमकर सेलिब्रेशन किया, शराब पी और फिर नशे में धुत्त हो गए। फिर होटल संचालकों से झगड़ा हुआ तो लोहे की रॉड उठा ली। यहां से निकले तो एक-एक करके करीब सौ कारों के शीशे फोड़ दिए।
मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा है। अलवर पुलिस ने 100 से अधिक गाड़ियों के शीशे फोड़ने वाली गैंग का आज भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों अजीत सिंह और ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यह वारदात नरेंद्र यादव के जन्मदिन की पार्टी में शराब पीकर की। वे रात एक बजे बाद लोहे की रॉड और लाठी लेकर घर से निकले थे। इसके बाद गाड़ियों के शीशे तोड़े ओर गलियों में पड़े पत्थरों से भी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।