फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर चढ़ा ऐसा नशा कि तोड़े 100 गाड़ियों के शीशे...

Thu, 10 Aug 2017 03:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी में जमकर सेलिब्रेशन किया, शराब पी और फिर नशे में धुत्त हो गए। फिर होटल संचालकों से झगड़ा हुआ तो लोहे की रॉड उठा ली। यहां से निकले तो एक-एक करके करीब सौ कारों के शीशे फोड़ दिए।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा है। अलवर पुलिस ने 100 से अधिक गाड़ियों के शीशे फोड़ने वाली गैंग का आज भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों अजीत सिंह और ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यह वारदात नरेंद्र यादव के जन्मदिन की पार्टी में शराब पीकर की। वे रात एक बजे बाद लोहे की रॉड और लाठी लेकर घर से निकले थे। इसके बाद गाड़ियों के शीशे तोड़े ओर गलियों में पड़े पत्थरों से भी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

लोहे की रॉड व लाठी लेकर बाइक से निकले

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद CCTV फुटेज के आधार पर टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम अभी लगी हुई है।

आरोपी 4 अगस्त को नरेंद्र की जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद पहले रेलवे स्टेशन पर स्थित होटल में खाना लेने गए थे। जहां होटल संचालकों ने खाना होने पर मना कर दिया था। जिससे उनका झगड़ा हो गया था। इसके बाद ये कमरे पर आए और लोहे की रॉड व लाठी लेकर बाइक से निकले और पंचवटी, मंगल विहार, संजय कॉलोनी, अलकापुरी, स्कीम 5, इंद्रा कॉलोनी में बड़ी संख्या में सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें