फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूस पीने के बाद इस महिला ने सौंप दिए 2.50 लाख के जेवर

Wed, 02 Aug 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सोना वरयानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बातों में उलझा कर एक नाबालिग लड़के ने महिला को ज्यूस आॅफर किया। ज्यूस पीने के बाद महिला ने ढाई लाख रुपए के जेवर राजी-राजी उस व्यक्ति को सौंप दिए। इसके बाद वह लड़का जेवर लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


मामला अजमेर जिले का है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वैशालीनगर के यूआईटी काॅलोनी निवासी सोना वरयानी ने बताया कि वह कवंडसपुरा क्षेत्र में खरीददारी करने आई थी जहां उसे एक 17-18 साल का लड़का मिला। इस लड़के ने उससे किशनगढ़ का रास्ता पूछा और कहा कि वह पैदल ही अजमेर से करीब 34 किलोमीटर दूर किशनगढ़ पैदल ही निकल जाएगा। 

इसी दौरान वहां एक युवक भी वहां आ गया और उसने महिला को लड़के की मदद करने की बात कही और साथ में ले गया। इसके बाद उन्होंने उसे फव्वारा सर्किल के पास ज्यूस पिलाया और गहने रूमाल में बांधने की बात कही। उनकी बात सुनकर महिला ने अपने गहने उन्हें दे दिए जिसके बाद फिर महिला को अपने साथ में क्या क्या हुआ ऐसा कुछ भी याद नहीं रहा बाद में जब होश आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। वरयानी ने बताया कि लगभग ढाई लाख रूपए के गहने, मोबाईल और पन्द्रह सौ रूपए नगद भी बदमाशों ने उससे लूट लिए। सोना वरयानी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें