फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्फी खाने के बाद 15 बच्चे हुए बीमार

Sat, 22 Apr 2017 03:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कुल्फी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अजमेर के किशनगढ़ उपखण्ड के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में शनिवार को कुल्फी खाने से पन्द्रह बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बांदरसिंदरी थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि नटबस्ती में पिछले तीन—चार दिन से शादी ब्याह का माहौल चल रहा है। यहां कुल्फी बेचने वाले से खरीदकर बच्चों ने कुल्फी खाई। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुईं तो कुल्फी वाले की तलाश कर उसकी सभी कुल्फियां भी नष्ट करवाई गई। इसके बाद बच्चों को तुरंत स्थानीय चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां से बच्चों को रैफर कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को कुल्फी के कारण फूड पॉइजनिंग हुई हो। इस संबंध में हालांकि किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें