फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने धोखा दिया तो प्रेमिका ने सीना चीरकर दिल निकाल लिया

Thu, 31 Mar 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाली प्रेमिका को मौत की सजा
  • यौन संबंधों का वीडियो देखने के बाद दिया वारदात को अंजाम
  • अपने अलावा किसी और की बाहों में भी देख लिया था प्रेमी को
  • पहले हाथ-पैर बाधें, गला रेता फिर सीना चीरकर दिल निकाला
विज्ञापन
एक ऐसी प्रेमी कहानी कि हैवान भी थर्रा जाए - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वो प्यार में थी इसलिए प्रेमी को उसने सब कुछ न्योछावर कर दिया। अपनी आबरू प्रेमी के हवाले कर दी। साथ जीने-मरने की कस्में खाईं। प्रेमी की हां उसकी हां, प्रेमी की ना उसकी ना बन गई। लेकिन उस दिन जब लैपटॉप पर प्रेमी के साथ बिताए गए बेहद निजी पलों को अश्लीलता के चलचित्र में देखा तो दिमाग की नसें जम गईं। पैरों के तले जैसे जमीन खिसक गई। सोचने-समझने की सामर्थ्य ने दम तोड़ दिया और उसे जिंदगी जो सबसे अजीज था, उसे अपने ही हाथों से मौत के घाट उतार दिया। वो भी ऐसे कि हैवान भी थर्रा जाए।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक 24 वर्षीय फातिमा अख्तर सोनाली को प्रेमी की निर्मम हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। ये अपने आप में एक दुर्लभ मामला है जब किसी महिला को मौत की सजा मिली हो। लेकिन फातिमा के अपराध की दास्तां इतनी भयाभय है कि जज को सजा सुनाते वक्त ये कम ही लगी होगी।

फातिमा के वकील काजी सब्बीर अहमद के मुताबिक प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। यही नहीं फातिमा के साथ बनाए यौन संबंधों की वीडियो क्लिप भी उसने बना ली थी। फातिमा को इस बात की जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन


लेकिन जब लैपटॉप पर प्रेमी के साथ बिताए निजी पलों का वीडिया देखा तो उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। होश फाख्ता तब हो गए जब किसी और की बाहों में प्रेमी को दूसरे वीडियो में देखा। प्यार करने वाली प्रेमिका प्रेमी के खून की प्यासी बन बैठी। पहले उसने साजिश रची फिर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

'देखना चाहती थी कि प्रेमी दिल कितना बड़ा है'

चाकू से सीना चीरकर निकाल दिया प्रेमी का दिल - फोटो : demo
फातिमा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने प्रेमी के सॉफ्ट ड्रिंक पहले नींद की गोलियां मिलाई। प्रेमी के नींद के आगोश में जाने के बाद उसने उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर तेज धारजार हथियार से प्रेमी का गला रेत दिया। 

इतने पर भी इंतकाम अधूरा लगा तो उसने चाकू से प्रेमी का सीना चीर डाला और उसका दिल निकालकर हाथ में ले लिया। उसने अदालत को बताया कि वह ये जानने के लिए बहुत जिज्ञासू थी कि उसके प्रेमी का दिल असल में कितना बड़ा है।

उसके वकील के मुताबिक फातिमा ने कहा कि एक आदमी को दुस्साहसिक अपराधों को अंजाम देने के लिए बड़ा दिल रखना चाहिए।

फातिमा के 28 वर्षीय प्रेमी एक अस्पताल में बतौर लिफ्ट अटेंडेंट काम करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें