फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस औरत ने लाश को भी नहीं छोड़ा, शवगृह से कर ली अंगूठी चोरी

Wed, 13 Apr 2016 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
लाश के हाथ से चुरा ली अंगूठी - फोटो : huffingtonpost.com & myfox8.com
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास के ओडेसा में एक महिला को शवगृह से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला एक मृतक के हाथ से अंगूठी चुरा रही थी तभी उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


माईफॉक्सएटडॉटकॉम की खबर के मुताबिक चोरी के आरोप में गिरफ्तार 41 वर्षीय महिला का नाम केलिन होमफेल्ड है। महिला ने 88 वर्षीय मृतक लुइस हिक्स नाम के शख्स की अंगूठी पर हाथ साफ किया।

कैमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला ने मरे हुए आदमी के हाथ से अंगूठी निकालने के लिए उसकी खाल तक को फाड़ दिया।

मृतक की बेटी वेल मैकी ने इस वारदात पर अफसोस जताते हुए कहा कि कोई इतना भी नीचे गिर सकता है, यकीन नहीं होता। मैकी के मुताबिक जब घर के लोग शवगृह छोड़कर जा रहे थे तभी एक महिला रेस्टरूम के लिए दाखिल हुई थी। ये वही महिला थी जो मृतक की लाश के पास चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में अगर आरोपी महिला का जुर्म साबित होता है तो उसे दो साल सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें