फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराची में युवती को अगवा कर सामूहिक बलात्कार

Fri, 22 Jun 2018 03:58 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के कराची शहर में 21 वर्षीय युवती को तीन व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर कथित रूप से अगवा कर उससे बलात्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी के गुलशा-ए-हदीद इलाके में कल रात करीब साढ़े सात बजे युवती को एक पार्क के बाहर से अगवा कर लिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अफसर के मुताबिक, युवती अपने परिवार के सदस्यों के साथ पार्क के बाहर खड़ी थी, तभी कार सवार तीन व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर उसे अगवा कर लिया। मलीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आबिद हुसैन कायमखानी ने बताया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उसे उसके घर के पास छोड़ दिया गया। 

उन्होंने बताया, ‘‘युवती के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि एक संदिग्ध उनका पड़ोसी है।’’ वहीं युवती की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाशी जारी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जुर्म में शामिल कार को भी जब्त कर दिया गया है। पाकिस्तान के कसूर में सात वर्षीय बच्ची की बर्बर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों की रिपोर्टें आ रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें