फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के लिए बीवी ने रोकी ट्रेन, गार्ड्स से भी भिड़ गई, चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

Sat, 13 Jan 2018 07:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तय समय पर तय जगह में नहीं पहुंचने के कारण काम बिगड़ना आम बात है। बात जब बस स्टॉप या रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने की हो तो वक्त से पहले ही पहुंचना चाहिए। मगर चीन में एक बीवी ने अपने पति के लिए वो किया जिसे पढ़ते ही हर कोई हैरान रह जाएगा। इस महिला ने अपने पति के लिए एक हाई स्पीड ट्रेन रुकवाई जो उसे इतना महंगा पड़ गया जिसकी कल्पना उसने कभी सपने में भी नहीं की होगी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लाखों लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल लुआ नामक महिला सपरिवार छुट्टियों पर जा रही थी, लेकिन तय समय तक उसका पति स्टेशन नहीं पहुंचा था। अपने पति की ट्रेन छूटने से बचाने के लिए लुआ ट्रेन के केबिन के दरवाजे के बीच खड़ी हो गई ताकि वह बंद न हो। इस दौरान वह अपने पति से फोन पर बात भी करती रहीं। ये नजारा देखते ही ट्रेन के कर्मचारियों ने उन्हें पीछे खींचने की भी कोशिश की लेकिन वह उनसे झगड़ पड़ी। लुआ के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी। काफी देर तक बहस करने के बाद भी वह दरवाजे से हटने को राजी नहीं थी। हालांकि इसके बावजूद ये पूरा परिवार ट्रेन पर चढ़ने में सफल रहा। परिवार को 2000 युआन का जुर्माना चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें