एक गर्भवती महिला ने अपने बलात्कारी को ऐसी भयानक सजा दी कि सुनने वालों के भी होश फाक्ता हो गए। मामला साउथ अफ्रीका का है। जहां 3 महीने की गर्भवती महिला अपने 5 साल के बच्चे के साथ नॉर्थईस्ट प्रॉविलेंस के मापलागा जा रही थी। इस दौरान 2 अंजान शख्स ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी कार में बिठा लिया।
गाड़ी चलने के कुछ देर बाद आरोपियों ने चाकू की नोंक पर पहले तो महिला को धमकाया फिर किसी सूनसान-उजाड़ झाड़ियों के बीच कार ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। पुलिस के मुताबिक दोनों में से एक आरोपी ने बच्चे के सामने ही महिला के साथ घिनौने काम को अंजाम दिया।