एक नाबालिग ने सिर्फ इसलिए भारतीय मूल के एक दुकानदार की हत्या कर दी क्योंकि उसने आरोपी को सिगरेट देने से मना कर दिया था। मामला उत्तरी लंदन का है। जहां के मिल हिल एरिया में 49 साल के विजय पटेल की अपनी एक छोटी सी दुकान थी। शनिवार रात को हुए हमले में गंभीर रुप से घायल विजय पटेल को पास के अस्पताल में ले जाया गया।
सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से इस उनकी मौत हो गई। पटेल के परिवारवालों ने उनकी एक तस्वीर जारी करके लोगों से अपील की है कि वो उनके हत्यारों को पकड़ने में मदद करें। इस मामले में 16 साल के लड़के को विजय पटेल की हत्या का दोषी पाया गया है। पुलिस के अनुसार पटेल की हत्या करने के मामले में तीन आरोपी शामिल थे।
हमलावरों ने पटेल को पहले छाती में चोट मारी, जिससे वह गिर पड़े। हमले के बाद पटेल अपने स्टोर रोटा एक्सप्रेस के पास एक पटरी पर लंदन एंबुलेंस सर्विस को बेहोशी की हालत में मिले, आनन-फानन में उन्हें पास के सेंट मेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विजय पटेल अपने परिवार के साथ साल 2006 में लंदन आए थे। जिस वक्त विजय के साथ मारपीट की ये घटना हुई। उस वक्त उनकी पत्नी विभा अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत आई हुईं थी।