फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस ने अपने ही 7 लड़ाकों को जिंदा उबालकर मार डाला

Thu, 07 Jul 2016 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : daily mail
विज्ञापन
क्रूरता के लिए कुख्यात आतंकी संगठन आईएस ने अपने सात जवानों को सजा के तौर खौलते पानी में जिंदा उबालकर मार डाला। आईएस की यह घोर अमानवीय और हैरान करने देने वाली सजा पाने वाले लड़ाकों पर आरोप था कि वह जंग के मैदान से पीठ दिखाकर भाग गए थे।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, खौलते पानी में जिंदा उबाले गए ये लड़ाके इराक के शराकत शहर में छिड़ी जंग से भाग गए थे। उनके इसी काम की सजा आईएस के दूसरे आतंकियों ने भीड़ के सामने दी।

स्‍थानीय मीडिया के अनुसार, सातों को खौलते पानी में उबालने से पहले उनके हा‌थ-पैर रस्सी से कसकर बांधे गए ताकि कोई जरा भी बचने की कोशिश न कर पाए।

निर्वस्‍त्र लड़कियों के शरीर को सूंघकर पसंद करते हैं आतंकी

सात आईएस के आतंकियों को दिल दहला देने वाल सजा देने से पहले पिछले महीने 19 लड़कों को जंग के मैदान से भागने के आरोप में मौत के घाट उतार दिया गया था।

आईएस की घोर क्रूरता की यह पहली घटना नहीं है। आईएस के चंगुल से छूटी किशोरी ने सेक्स स्लेव बनाई गई युवतियों के साथ जो सुलूक किया जाता था वह और भी हैरान करने वाला है। आतंकियों की बात मानने से इनकार करने वाली युवतियों के जांघों में खौलता पानी डाला जाता था।

मेल ऑनलाइन को दिए इंटरव्यू में यहूदी लड़की ने बताया था आतंकियों की कब्जे में मौजूद लड़कियों रोज जिंदगी और मौज के बीच झूलती हैं। उनके साथ मारपीट और बलात्कार होने के अलावा जान गंवाने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

पहले आतंकियों का नेता पसंद करता है लड़की

- फोटो : daily mail
किशोरी ने बताया था कि उसका किस तरह से गैंगरेप किया जाता था। बलात्कारी आतंकियों की मांग पूरी न करने पर उसके जांघों में खौलता पानी डाला जाता ‌था।

उसने बताया कि हर सुबह लड़कियों के समूह में आतंकी आते थे और लड़कियों को सूंघकर पसंद करते थे कि उन्हें आज कौन सी लड़की ले जानी है। पहले आतंकी लड़कियों को निर्वस्‍त्र करते और फिर उनके शरीर को सूंघकर बताते कि उन्हें कौन सी लड़की पसंद आई।

पहले आतंकियों का नेता लड़कियां पसंद करता था फिर उसके बॉडीगार्ड। आतंकियों के बॉडीगार्ड सबसे ज्यादाय लड़कियों से बदसलूकी करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, गुनाह करने वाले लोगों को लिए आतंकियों की एक अदालत बैठती है जिसमें मामले की सुनवाई के बाद सजा का फरमान सुनाया है। अपने संगठन के 19 आतंकियों अदालत ने सजा-ए-मौत का फरमान दिया था।

जिसमें आतंकियों को शहर के बाहर ले जाकर उनके सिर पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस बार अदालत ने जंग का मैदान छोड़कर भागने के सात गुनहगारों को खौलते पानी में उबालने का फरमान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें