फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोद निकाली गर्लफ्रेंड की लाश, बोला- आत्मा सता रही थी

Sat, 26 Aug 2017 05:40 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
- फोटो : the sun
विज्ञापन
एक 30 साल के युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका की कब्र खोदकर उसे ताबूत से निकालर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मामला मॉस्को के कुर्गन क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 30 साल के यूरी गोलोविन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ओल्गा गिलेवा की मौत के पांच साल बाद उसकी कब्र को खोदा और उसकी डेड बॉडी को जला दी। ऐसा करने के पीछे आरोपी का कहना है कि उसकी प्रेमिका की आत्मा उसे बहुत दिनों से उसे सता रही थी और उसे बुरे सपने आ रहे थे जिससे वो मानसिक रूप से परेशान था। 

दावा किया जा रहा है कि आरोपी ओल्गा गिलेवा के शव को जलाने के लिए मॉस्को से लगभग 1,075 मील दूर मध्य रूस के कुर्गन क्षेत्र में मेन्शचीकोवो गांव गया जहां उसे दफनाया गया था। आरोपी ने बताया कि ओल्गा ने पांच साल पहले उससे रिश्ता तोड़ने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मरने के बाद उसकी आत्मा सता रही थी'

- फोटो : the sun
गोलोविन दावा करते हैं कि वह मरने के बाद लगातार उसके सपने में दिख रही थी और उसकी आत्मा उसे सता रही थी।

अभियुक्त ने दावा किया कि उसकी आत्मा नियमित रूप से उसे सता रही थी और वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने सोचा कि उसके मृत शरीर को जला देना चाहिए। इसके लिए आरोपी ने एक 23 साल के साथी की मदद ली थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसके साथी ने पुलिस को बताया कि जब गोलोविन को बुरे सपने आ रहे थे तो उससे छुटकारा पाने के लिए वह एक तांत्रिक के पास गया जिसने उसे सलाह दी कि, अपनी प्रेमिका की लाश को कब्र से बाहर निकालकर जला दो।

'मेल ऑनलाइन' की खबर के मुताबिक, पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। अगर गोलोविन दोषी साबित होता है तो उसे 5 साल जेल की सजा  हो सकती है। कहा जा रहा है कि ताबूत को आग में नुकसान हुआ था लेकिन यह पूरी तरह से नष्ट नहीं हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें