फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन ऐप की सहायता से पकड़ा गया बलात्कार करने वाला पुलिस अधिकारी

Tue, 07 Jun 2016 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में एक पुलिस अधिकारी को एक आईफोन ऐप के जरिए महिला का बलात्कार करने के आरोप में पकड़ा गया है। महिला ने सोने के दौरान अपने ऊपर निगरानी रखने के लिए ये आईफोन ऐप इंस्टाल किया था।
विज्ञापन


यह घटना इंग्लैंड के पश्चिमी लंदन इलाके की है। यहां के पुलिस अधिकारी, माइकल ग्राहम पर आरोप है कि इसने दिसंबर, 2013 से सितंबर, 2014 के बीच में एक महिला के साथ सात बार बलात्कार किया है। माइकल को मानसिक रूप से बीमार भी बताया जा रहा हैं।

पीड़िता ने बताया कि माइकल ने उससे कहा कि उसे सजा की जरूरत है, और उसके बाद उसने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुराचार करना शुरू कर दिया। लगभग नौ महीने तक मेरे साथ यह सिलसिला चलता रहा। माइकल मुझे मारता भी था।
विज्ञापन


यह सारा वाकया पीड़िता के आईफोन में एक 'स्लीप ऐप' में रिकार्ड होता था। यह ऐप लोग सोने के दौरान अपने ऊपर निगरानी रखने के लिए इंस्टाल करते हैं। यह ऐप सोने के दौरान लोगों के खर्राटों और नींद में बोलने जैसी हरकतों को रिकॉर्ड करता है और इस आदत से छुटकारा पाने के लिए सुझाव देता है। 

पीड़िता के मोबाइल में यह स्लीप ऐप इंस्टाल था। जिसमें पुलिस अधिकारी माइकल की पीड़िता के साथ की गई सारी गलत हरकतें रिकॉर्ड हो गईं। पीड़िता ने इस ऐप की रिकॉर्डिंग पुलिस के सामने सबुत के तौर पर पेश की। हालांकि माइकल ने पीड़िता के बलात्कार के आरोपों सिरे को नकार दिया है। माइकल ने कहा कि हम दोनों के बीच शारीरिक संबंध सहमति से बने थे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें