मां के आंचल तले दुनिया की हर बेटी खुद को सबसे ज्यादा महफूस समझती है, लेकिन एक कलयुगी मां ने इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि पेनसिलवेनिया की सारा पैक्कर नाम की महिला ने अपने प्रेमी जैकोब के साथ मिलकर गोद ली हुई बेटी का यौन शोषण किया। डेली मेली की खबर के मुताबिक महिला और उसका प्रेमी कई महीनों तक 14 साल की एन्ना (बदला हुआ नाम) का रेप करते रहे।
पुलिस ने बताया कि जैकॉब और मां सारा एक सेक्स फेंटेसी में डूबे हुए थे और इसमें इतना पागल थे कि उन्होंने बेटी एन्ना को अपना शिकार बना लिया। इस हत्या का खुलासा तब हुआ जब एन्ना की लाश के कुछ टुकड़े पास के जंगल से बरामद किए गए। लाश के टुकड़े में दांत भी बरामद हुए जिनसे ये साबित हो सका कि ये लाश एन्ना की ही है।