जर्मनी में एक शख्स ने लड़कियों संग मौज-मस्ती के लिए पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। होर्स्ट कोयिंग (53) नाम के शख्स ने अपनी् पत्नी ग्रेस का बेरहमी से कत्ल करके उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिए। पुलिस ने बताया कि खौफनाक वारदात को अंजमा देने के बाद पति कोयिंग हॉलीडे मनाने के लिए थाईलैंड चला गया।
हालांकि, इस खूनी मंजर को अंजाम देने वाले कोयिंग को पकड़ लिया गया है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने फटकार लगाते हुए कहा कि कोयिंग ने इंसानियत को भी शर्मसार किया है। लेकिन, यह भी साफ कर दिया गया है कि वह सजा काटकर वह 74 साल की उम्र में जेल से बाहर आ सकता है।
कत्ल के दिन ऐसे किए लाश के टुकड़े
मिरर की खबर के अनुसार सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि पति ने पत्नी ग्रेस की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की। कत्ल की रात आरोपी कोयिंग ने सोती हुई ग्रेस के ऊपर हथोड़े से हमला किया। खून से लथपथ ग्रेस तब रहम की भीख मांगती रही लेकिन कोयिंग हॉलीडे की सनक में इस कदर डूबा हुआ था कि वह उसे मौत के घाट उतार कर ही माना।
हत्या करने के बाद उसने लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके आठ टुकड़े किर और छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड निकल गया।
हत्या से पहले ही बुक करा दिया था होटल में कमरा
मौज-मस्ती पर रवाना होने से पहले उसने पत्नी ग्रेस के अकांउट को खाली कर दिया और रवाना हो गया। करीब पांच हफ्तों तक कोयिंग थाइलैंड में छुट्टियां मनाता रहा। पुलिस ने बताया कि जाने से पहले उसने थाईलैंड में होटल का कमरा भी बुक करा रखा था। इस बीच पैसा खत्म हो जाने के बाद वह जर्मनी लौटा और यहां कर पुलिस ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया।