फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में इस्लाम कबूला, वतन लौटते ही कर दी गई हत्या

Mon, 21 Nov 2016 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के मलप्पुरम जिले में एक शख्स की लाश रोड पर बरामद की गई है। कथित तौर पर हत्या का शिकार हुए शख्स की पहचान फैसल पी उर्फ अनीश कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फैसल की हत्या के पीछे धर्म परिवर्तन माना जा रहा है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बताया कि फैसल के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन


इतना हीं नहीं खून से लथपथ पाए गए फैसल के सिर पर भी कई वार किए गए थे। मीडिया खबरों के अनुसार फैसल काम के लिए सऊदी गया था और उसने वहीं पर इस्लाम कबूल लिया।  इसके बाद चार महीने बाद जब वह रियाद से घर लौटा तब परिवारवालों को भी इस्लाम कबूल करवा दिया। सूत्रों के मुताबिक इस्लाम कबूलने की वजह से फैसल को रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोगों की तरफ से धमकियां मिल रही थी।
विज्ञापन

हत्या के दिन ससुर को लेने गया था रेलवे स्टेशन

Murder
शनिवार को यानि हत्या के दिन फैसल घर से सुबह करीब चार बजे अपने ससुर को लेने तनुर रेलवे स्टेशन गया था। लेकिन करीब आधे घंटे बाद कोदिन्ही मस्जिद के मौलवी ने फैसल को मरा हुआ पाया।  मौलवी ने कत्ल की खबर पुलिस को दी और बताया कि फैसल की लाश नाली में पड़ी हुई है। हत्या के बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी फैली हुई है और वह सख्त कदम की मांग कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें