महिला शिक्षक पर एक छात्र ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने टीचर पर शादी के लिए प्रपोज करने भी आरोप लगाए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...
अंग्रेजी वेबसाइट मेल ऑनलाइन के मुताबिक पाकिस्तान के लाहौर से आकर लंदन में रहने वाली 33 साल की महिला टीचर पर ये गंभीर आरोप लगे हैं। टीचर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और शादी के लिए प्रपोज करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पढ़ें:- महिला टीचर ने स्टूडेंट को भेजी अपनी अश्लील फोटो, पति की गैरमौजूदगी में घर में बुलाकर बनाए संबंध
छात्रा के आरोपों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, पुलिस ने महिला टीचर के पास से चार इंटरनेट डिवाइस बरामद की हैं। जिनमें चैटिंग का डाटा उपलब्ध है। पीड़िता का आरोप है कि महिला टीचर अवीशा अहसान ने उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजे, चैटिंग में अश्लील बातें की, इसके अलावा उसे गले से लगाकर चूमा भी था।
यह आरोप महिला टीचर पर उस वक्त साबित भी हो गया जब इंटर नेट पर हुई बातचीत की जांच की गई। टीचर ने इस बातचीत में पीड़िता से इसका किसी से जिक्र नहीं करने के लिए कहा गया था।