फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल की महिला और उसके प्रेमी को पति की जहरखुरानी के जुर्म में 20 साल से अधिक कैद

Fri, 22 Jun 2018 08:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया की एक अदालत ने अपने पति को संतरे के रस में जहर मिलाकर देने के जुर्म में भारतीय मूल की एक महिला और उसके पूर्व प्रेमी को 20 साल से अधिक समय की कैद की सजा सुनायी गयी है। 

विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई संवाद समिति एएपी ने खबर दी है कि फरवरी में सोफिया सैम (34) और अरुण कमलासनन (36) को सैम अब्राहम (सोफिया के पति) की हत्या करने का दोषी ठहराया गया था। 

आस्ट्रेलियाई उच्चतम न्यायालय ने जहरखुरानी साजिश के सूत्रधार समझे जाने वाले अरुण को कल 27 साल और सोफिया को 22 साल की कैद की सजा सुनायी। 

अक्तूबर , 2015 में मेलबर्न के एप्पिंग में अपने घर में सोफिया के पति सैम अब्राहम (33) मृत मिले थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। प्रारंभ में यह समझा गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। लेकिन अंत्यपरीक्षण से खुलासा हुआ कि जहर के कारण उनकी जान गयी। लंबी जांच के बाद अरुण और सोफिया को आरोपित किया गया और उन पर मुकदमा चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें