फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग साइटों से युवतियों को झांसे में लेने की कोशिश में जुटा आईएस

Wed, 18 May 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
isis
विज्ञापन
लड़ाकों की कमी से जूझ रहा आतंकी संगठन आईएस अब युवाओं को लुभाने के लिए डेटिंग साइटों का सहारा ले रहा है। खासतौर से महिला जेहादियों की भर्ती करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन के अनुसार, जॉर्डन के एक इंटेलीजेंस अधिकारी ने दावा किया है कि आईएस अपनी विचारधारा को बढ़ाने व प्रोपेगंडा करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइटों का इस्तेमाल कर रहा है ताकि सीरिया और इराक में वह जंग जारी रख सके।

लेकिन रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसा लगता है कि ज्यादातर डेटिंग वेबसाइटें उन लोगों से सुरक्षित हैं जो महिलाओं को आतंकियों से शादी करने के‌ लिए बरगला रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'अमीर पति और नौकरों वाला घर मिलेगा'

Yusra Hussien - फोटो : mirror.co.uk
उन्होंने कहा कि पिछले साल के अंत में उन्होंने जार्का शहर के उन परिवारों से मिले थे जिनको आशंका थी कि उनकी बेटियां वेबसाइटों के जरिए खतरनाक लोगों से बात कर रही हैं। इस पर उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वह ट्विट्टर और टेलीग्राम का इस्तेमाल बंद कर दें। लेकिन उन परिवारों ने जवाब दिया कि लड़क‌ियां ट्विट्टर नहीं बल्कि डेटिंग साइट के जरिए खतरनाक लोगों से मिल रही हैं।

इसके बाद जांच में पाया गया कि उन साइटों के जरिए महिलाओं से संपर्क करने वाला शख्स आईएस का लड़ाका था जो युवतियों को अमीर लोगों से शादी करने के लिए रक्का आने के लिए आमंत्रित कर रहा था।

लड़ाका कह रहा था कि अगर युवतियां रक्का आकर यहां के लोगों से शादी करेंगी तो उन्हें बड़ा सा घर और नौकर वगैरह सब कुछ मिलेगा।

वहीं अमेरिकी इंटेलीजेंस ने दावा किया है कि इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण आईएस सोशल मीडिया में खुद को सफलता पूर्वक स्‍थापित कर रहा है।

कुछ महीनों पहले युसरा हुसेन नाम की युवती आईएस में शामिल होने के‌ लिए घर से भाग गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें