फेसबुक पर अंजान से दोस्ती करने का 17 साल की जेनी को जो सबब मिला है उसे याद कर वह सहम जाती है। दो महीने बाद आरोपी युवक के चंगुल से छूटी किशोरी ने बताया है कि फेसुबक से दोस्ती करने वाला कोई शख्स इतना खतरनाक हो सकता था इस बात का उसे अंदाजा नहीं था।
मामला अमेरिका के अंटानैनारिवो द्वीप का है। 17 वर्षीय लड़की जेनी का करीब दो महीने पहले अपहरण हो गया था। आरोपी चंगुल से छूटकर आई जेनी ने घटना के बारे में जो आपबीती सुनाई है वह चौंकाने वाली है।
जेनी ने बताया कि कई महीने पहले उससे एक 28 साल के शख्स से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। वह दोनों ऑनलाइन चैटिंग करते थे। उनकी दोस्ती के जब छह महीने हो गए तो शख्स ने उससे मिलने की इच्छा जताई जिस पर वह तैयार हो गई। लेकिन वह जब आरोपी युवक से मिलने गई तो उसके साथ वो हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा तक न था।