फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US में हेट क्राइम जारी, भारतीय महिला और बेटे की हत्या

Sat, 25 Mar 2017 10:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार/ रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
अमेरिका में जारी घृणा अपराध की श्रंखला में एक और भारतीय महिला का नाम जुड़ गया है। अमेरिका में न्यूजर्सी के बर्लिंग्टन स्थित आवास पर 38 वर्षीय शशिकला और उसके सात वर्षीय पुत्र अनीश साई का शव मिला, जिनके गले को रेता गया था। अमेरिकी पुलिस इस मामले की जांच घृणा अपराध के नजरिए से भी कर रही है, जबकि शशिकला के पति हनुमंत राव को भी हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शशिकला के पति हनुमंत राव ने भारत में अपने घर पर संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शशिकला के पति जब बृहस्पतिवार की शाम घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मृत पाया। शशिकला अमेरिका में कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सोल्यूशन कंपनी में टेक्नोक्रेट थी और अपने पति के साथ पिछले 11 साल से वहीं रह रही थीं। आंध्र प्रदेश के विधायक वाई. सम्बासिवा राव को इस घटना के बारे में तेलुगू एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (टीएएनए) ने फोन पर यह जानकारी दी।

पिछले दो माह में तीसरा घटनाक्रम
पिछले दो माह में यह तीसरा घटनाक्रम है जिसमें किसी भारतीय की अमेरिका में हत्या होने के बाद उसकी जांच घृणा अपराध के नजरिए से की जा रही हो। इससे पहले तेलंगाना के इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या 23 फरवरी को एक रेस्टोरेंट में  पूर्व अमेरिकी नौसैनिक एडम पुरिंटन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तेलंगाना के ही एक अन्य को 10 फरवरी को कैलिफोर्निया में मार दिया गया था।
विज्ञापन

    USA: Indian man found wife & son dead at their home in New Jersey. The family belongs to Andhra Pradesh's Prakasam District. — ANI (@ANI_news) March 24, 2017
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें