घर में अकेली लड़की ने मैसेज कर मां को बताया कोई दरवाजा खटखटा रहा है। वापस आने पर मां को मिली उसकी लाश।
एक 12 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई जब वो घर में अकेली थी। मरने से पहले उस लड़की ने अपनी मां को मैसेज भेजकर बताया था कि कोई दरवाजा खटखटा
रहा है।
मामला अमेरिका की टेनेसी के मेट्रो नैशविले का है। जहां योहना आर्टागा नाम की लड़की स्केटिंग के दौरान पैर में चोट लग जाने की वजह से स्कूल नहीं जा रही थी और वो घर में अकेली थी।
योहना को आखिरी बार उसकी मां ने जिंदा देखा था, जब वो गुरुवार को अपनी मां के साथ गुडलेट्सविले, टेनेसी में लंच के लिए गई थी। परिवार के साथ उसने अंतिम बार मैसेज के जरिए संपर्क किया था, जिसमें उसने लिखा था कि कोई दरवाजा खटखटा रहा है। जब उसकी मां शाम को उसके दो भाई-बहनों के साथ लौटी तो उन्होंने देखा कि ट्रेलर होम में योहना आर्टेगा मृत पड़ी है।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस इस दर्दनाक हादसे को देखकर हैरत में पड़ गई। हलांकि, पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि योहना की मौत किन वजहों से हुई है। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। लेकिन, पुलिस को लगता है कि मौत की वजह यौन उत्पीड़न नहीं हो सकता है।
लेकिन, लेफ्टिनेंट विलियम मैकॉल ने कहा कि उनका मानना है कि योहाना ने अपने हत्यारे को पहचानती थी। क्योंकि उन्हें मौके से किसी तरह के जबरदस्ती के निशान नहीं मिले हैं।वहीं सार्जेंट डेविड कोत्ज़मैन का कहना है कि 'मैंने अपने पूरे करियर में इतनी क्रूर हत्या नहीं देखी है। पुलिस विभाग भी सार्जेंट की बातों का समर्थन करती है।