फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की सारी हदें पार, 22 साल के युवक ने 70 वर्षीय वृद्धा से किया रेप, हालत गंभीर

Sat, 19 Aug 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
देवभूमि में एक सनसनीखेज घटना ने कोहराम मचा दिया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आपदा प्रभावित गांव में 22 साल के एक लड़के ने 70 साल की वृद्घा के कपड़े फाड़े फिर बलात्कार किया। वृद्घा की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि वृद्धा को घर पर अकेली देख 22 वर्षीय अनिल सिंह 14 अगस्त की रात उसके कमरे में घुस गया। उसने वृद्धा के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ बलात्कार किया। इलाके में उस समय तेज बारिश हो रही थी और आवागमन के रास्ते बंद थे। घटना के बाद वृद्धा की तबियत बिगड़ गई।

उसने सारा घटनाक्रम अपनी विवाहिता बेटी को बताया। बेटी शुक्रवार को मां को लेकर यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. जगमोहन गर्ब्याल ने बताया कि महिला डॉक्टरों की टीम ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गांव पांगला थाने के अधीन है। इस कारण रिपोर्ट पांगला थाने को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें